पुलिस ने 26 फरवरी 2025 को मिली सूचना के आधार पर एबी रोड बायपास पर कस्तूरबा ग्राम से विजय पाटीदार (मंदसौर) और मोहम्मद शाहनवाज (आजाद नगर) संदिग्ध अवस्था मे पाउडर मिलने पर धारा 8/22 मे गिरफ्तार कर बताया की जब्त 198 ग्राम पाउडर एमडी ड्रग्स है जिसका पंचनामा बनाया गया और कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आँकी गई । जांच में साबित हुआ की उपरोक्त पाउडर यूरिया यानी पोटेशियम नाइट्रेट है। मामले में जिला कोर्ट ने तेजाजी नगर पुलिस की ओर से पेश की गई खारिजी को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को राहत दे दी है।
तीन महीने पहले भोपाल स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ की जब्त पदार्थ मेफोड्रॉन या कोई अन्य मादक पदार्थ नहीं, बल्कि पोटेशियम नाइट्रेट है,इसके बाद भी पुलिस द्वारा केंद्रीय एफएसएल हैदराबाद से री-टेस्टिंग कराई गई जिसकी रिपोर्ट मे भी पुष्टि हुई की जब्त पदार्थ यूरिया ही है । तेजाजी नगर पुलिस ने जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश के सामने स्वीकार किया कि विजय पाटीदार, मोहम्मद शाहनवाज खिलाफ दर्ज एमडी ड्रग का मामला गलत था। कोर्ट ने मंगलवार को केस खारिज करते हुए सभी आरोपियों का जब्त मोबाइल और अन्य सामान लौटाने के आदेश दिए। फिलहाल, सभी आरोपी जमानत पर हैं।
