दो लाख 17 हजार रुपये की अवैध मदिरा, महुआ लहान व अन्य सामग्री जप्त

इंदौर
इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया है कि आज गुरूवार आबकारी विभाग के अमले द्वारा वृत्त महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी अमले द्वारा महू के भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी सहित कुल 10 छापों स्थानों पर दबिश दी गयी। कार्रवाई के दौरान कुल 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1750 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवायी गयी। मदिरा, महुआ लहान व अन्य सामग्रियों का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 2 लाख 17 हजार रुपये है। उक्त कार्रवाई में 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत पंजीबद्ध किये गये।
