
इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये की मदिरा और वाहन जप्त किए गए हैं।सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि वृत्त आंतरिक- 2 की प्रभारी सुश्री जया मुजाल्दे और पलासिया प्रभारी सुश्री प्रियंका रानी चौरसिया ने अपनी टीम के साथ सिंहासा क्षेत्र में सुबह गश्त के दौरान दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में जवाहर टेकरी से कुख्यात ब्लेकर आनंद चौहान के घर के सामने से दोपहिया वाहन MP09 VH7357 से 95 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई। साथ ही दूसरी कार्रवाई शांति नगर के एक कुख्यात ब्लेकर सुभाष पवार के घर के सामने से एक बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहन हीरो डेस्टिनी की डिक्की और हरे रंग के एक झोले से कुल 75 पाव देसी मदिरा बरामद की गई। उक्त दोनों स्थानों से जब्त अवैध मदिरा एवं दो दुपहिया वाहनों की कुल बाजार मूल्य लगभग एक लाख 45 हजार रुपये है। साथ ही दोनों आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
