इंदौर
तेजाजी नगर इलाके में पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने पत्थर और लात-घूंसे से हमला कर नाबालिग को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना भावना नगर की है। घायल का नाम अमन पिता कान्हा सिटोले (17) निवासी भावना नगर है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी पूजा पति विजय सोलंकी और उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि मेरी मामी पूजा मुझे व मेरी मां को गालियां दे रही थी।विरोध करने पर पूजा ने अपने भाइयों सुरेश, लखन और श्याम को मौके पर बुला लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए अमन व उसकी मां के साथ मारपीट की। आरोप है कि श्याम ने पत्थर से अमन के सिर के बाएं हिस्से पर वार कर घायल कर दिया, जबकि सुरेश और लखन ने हाथ-मुक्कों से हमला कर उसकी बाईं कोहनी व दाहिने घुटने में चोट पहुंचाई।
