इंदौर आजाद नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक १९ वर्षीयनवविवाहिता के साथ उसके ही ससुराल पक्ष के रिश्तेदार ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी केखिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, १९ वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनेकमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष का रिश्तेदार जुबेर बेग निवासी आजाद नगर वहां पहुँचा और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता को लगा कि परिवार का ही कोई सदस्य होगा, इसलिए उसने बिना किसी संदेह के दरवाजा खोल दिया। जैसे हीपीड़िता ने गेट खोला, आरोपी ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी की इस हरकत से घबराई पीड़िता ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। घर के अन्य सदस्यों के जागने और पकड़े जाने के डर से आरोपी मौकेसे भाग निकला। आजाद नगर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
