INDORE, INDIA - FEBRUARY 12: A police official trying to fly a drone camera at Bhojshala on February 12, 2016 in Dhar, India. The contested site is the Kamal-al-Din congregational mosque of Dhar also known as Bhojshala is protected by the Archaeological Survey of India, which allows Muslims to offer jummah or Friday prayers. Hindus are allowed entry in the monument to offer prayers on Tuesdays and conduct a special puja on the occasion of Basant Panchami. This week, however, the Friday prayers coincide with the festival of Basant Panchami. (Photo by Shankar Mourya/Hindustan Times via Getty Images)
होली की हुड़दंग को लेकर आज पुलिस की सख्ती देखने को मिली। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। तीन सवारी वाहन चालक, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की टीमें जगह-जगह अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को समझाइश दे रही थी। लोगों तक आवाज पहुंच सके इसके लिए डीजे की गाड़ी की मदद ली गई। पुलिस की टीम, ट्रैफिक प्रेहरी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मैदान में मौजूद रहे।
पुलिस की टीमें नियमों का उल्लंघन करने वालों, नशा में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई साथ ही तीन सवारी बैठकर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों की हवा भी निकाल दी गई ।
क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल एसीपी राजेश दंडोतिया भी मैदान में रहे वे राजवाड़ा पहुंचे और यहां पर उन्होंने पूरी व्यवस्थाओं को देखा। वे राजवाड़ा पर लगे ड्रोन सिस्टम को भी देखने पहुंचे। इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। उसकी पूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
