एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बागड़दा निवासी रंजना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो पेशे से आर्टिस्ट हैं, घर पर उसके पति कमलेश नामदेव ने कपड़ों को लेकर आपत्ति जताते हुए अपशब्द कहे और मारपीट की उसका आरोप है कि पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और बाहर भी मारपीट की। बेटे ने बचाव किया तो उसे भी पीटा गया।
पुलिस ने इस मामले में रंजना की शिकायत पर पति कमलेश नामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
