28 साल से लगातार होने वाला इंदौर का प्रसिद्ध बजरबट्टू सम्मेलन इस वर्ष नहीं होगा इंदौर में हर साल रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मल्हारगंज थाने के सामने होने वाला बजरबट्टू सम्मेलन का इस बार इसका 29वां साल था। इसके पूर्व एक बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते उपरोक्त कार्यक्रम निरस्त किया गया था ।
आयोजक अशोक चौहान ‘चांदू नेता’ ने पहले मेट्रो को लेकर कार्यक्रम न होने की बात कही थी उन्होंने आज कहा की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सर प्राइज गेट अप को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन इस कार्यक्रम में उन्होंने शामिल होने से इनकार कर दिया। इससे हमें बहुत दु:ख है। इस वजह से हमने यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया है आपने बताया की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी थी ।
इधर यह भी कहा जा रहा है की बजरबट्टू सम्मेलन को लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर विरोधियों के सक्रिय हो जाने की वजह से यह लोकप्रिय कार्यक्रम राजनीति की भेंट चढ़ गया उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिवर्ष कैलाश विजयवर्गीय अलग अलग गेटअप में नजर आते रहे है ।
