आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब संभागायुक्त कार्यालय और उसी भवन में संचालित श्रमायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने के लिए साइनाइड गैस से लैस बम लगाए गए हैं की धमकी ईमेल से मिली जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया और पूरे भवन को खाली करा लिया गया।
सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली सघन जांच और तलाशी के दौरान पूरे परिसर को खंगाला गया, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला ई-मेल में कार्यालय के स्टाफ को “पाकिस्तान के जासूस” कहकर संबोधित किया गया और तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था से लेकर मीडिया और राजनीतिक फंडिंग तक पर सवाल उठाए गए। कुछ ट्रस्टों के जरिए विदेशी फंडिंग और उसके दुरुपयोग के आरोप भी लगाए गए।
ई-मेल भेजने वाले की तलाश जारी फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे अफवाह फैलाने और दहशत पैदा करने की साजिश माना जा रहा है।
