इंदौर के ESIC मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल गई है। यह मध्य प्रदेश का पहला ESIC मेडिकल कॉलेज है।शैक्षणिक सत्र 2025–26 से कॉलेज में 50 छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा
इस संबंध में शुक्रवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कॉलेज को स्वीकृति पत्र जारी कर दिया।
कॉलेज प्रशासन ने MBBS की 100 सीटों के लिए आवेदन किया था, लेकिन फिलहाल इंदौर को 50 सीटों की ही स्वीकृति मिल पाई है। कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। फैकल्टी की नियुक्तियां भी पूरी हो चुकी हैं।
