द्वारकापुरी पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान फूटी कोठी चौराह से कार से जा रहे अशोक शर्मा निवासी विदुर नगर और
साथी कमल पटेल निवासी सैटेलाइट कॉलोनी बिजलपुर को पकड़ा है । दोनों अफीम ले जा रहे थे ।
बदमाशों के पास से 463 ग्राम अफीम बरामद की है जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस ने अफीम और कार को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 13 लाख रुपए है।मामले में पुलिस आरोपियों को रिमांड लेकर पूछताछ करेगी कि आखिर बदमाश अफीम कहां से लेकर आए और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
