इस वर्ष घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में द टॉपर’s हब कोचिंग ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए पूरे क्षेत्र में नंबर 1 परिणाम हासिल कर इतिहास रच दिया है। संस्थान के बेहतरीन परिणाम ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुआ है।
इस वर्ष कोचिंग के 7-8 विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूलों में टॉप कर संस्थान का नाम रोशन किया, वहीं 19 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। एवं कुल 75+ विद्यार्थी को 80%+ अंक प्राप्त हुए है।
विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए मुस्कान चौहान, शिखा साहू और यश कुशवाहा ने गणित विषय में 75 में से 75 अंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। इससे पहले भी संस्थान के 5 विद्यार्थी अरुण गौर, प्रियांशु प्रजापत, नितिन सोलंकी, प्रणय नामदेव व जीतेंद्र चौहान ने भी गणित में 100/100 अंक प्राप्त किए।
संस्थान के निदेशक अमित तिवारी एवं अमन तिवारी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।
कॉमर्स विभागाध्यक्ष नितिन चौहान ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सफलता के पीछे संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनमें मुकेश ओझा (संस्कृत), बीना नेगी (हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान), रोहित तिवारी (भौतिकी), दीपा मैम (अंग्रेजी) और ममता सिंह (अंग्रेजी) शामिल हैं।
संस्थान की विशेषता केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। कोचिंग परिसर में भगवान गणेश जी की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित है, जहाँ नियमित रूप से विद्यार्थी प्रार्थना करते हैं। यह वातावरण बच्चों को धार्मिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जोड़ता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है।
अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए द टॉपर’s हब कोचिंग की सराहना की है।
इसी शानदार परिणाम के साथ संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी हो चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
निस्संदेह, यह शानदार परिणाम आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।
एड्रेस – 1st 60 , भगत सिंह नगर, ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास
2nd – 7, कुसुम वाटिका नीलाकश स्कूल के पास
संपर्क – 7000083303, 9329369669, 7067428501
