इंदौर/टीकमगढ़
कल इंदौर से टीकमगढ़ के लिए यात्री बस रवाना हुई थी। यह बस टीकमगढ़ क्षेत्र के बड़ा गांव रोड पर आज सुबह पलटी खा गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से केवल पांच किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान हुआ, जिससे बस झाड़ियों में जा गिरी। महाकाल सर्विस की बस कल रात इंदौर से निकली थी जिसे आज सुबह टीकमगढ़ पहुंचना था लेकिन पांच किलोमीटर पहले ही यह घटना घटी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी से लेकर जिला कलेक्टर तक घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ यात्रियों के सिर में गंभीर चोंटे भी आई हैं। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। किसी ने ११ तो किसी ने १५ घायल होने की बात बताई। प्रशासनिक पुष्टि ११ घायलों की हुई है।
