
इंदौर
इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग के अमले द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर संदेह के आधार पर वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान कुल 04 वाहन एवं 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई संबंधित धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
वृत्त आंतरिक क्षेत्र क्रमांक 01
मालवा मिल चौराहा क्षेत्र में संदेह के आधार पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 75 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद हुई। प्रकरण में आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव उम्र 24 वर्ष, निवासी भवानी नगर के मदिरा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP09 BS 8529 को जप्त की गई। कार्रवाई प्रभारी मनोज अग्रवाल द्वारा की गई।
वृत्त मालवा मिल ‘अ’
स्कीम नंबर 78 पार्ट-2, अंकुरा हॉस्पिटल के पास संदेह के आधार पर ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 05 पेटी देशी मदिरा, जिसमें 02 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन शामिल है, बरामद हुई। प्रकरण में आरोपी महेंद्र सिंह पिता धीरज सिंह परमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी न्यू गोरी नगर के ई-रिक्शा क्रमांक MP09 AQ 6178 को जप्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई उप निरीक्षक आशीष जैन द्वारा की गई।
वृत्त मालवा मिल ‘ब’
एडीईओ सी.के. साहू के निर्देशन में उप निरीक्षक आशीष जैन द्वारा मारीमाता चौराहा क्षेत्र में संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 100 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। प्रकरण में आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव उम्र 26 वर्ष निवासी रुस्तम का बगीचा इंदौर के मोटर साइकिल क्रमांक MP09 VQ 2801 को जप्त करने की कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में निपानिया क्षेत्र में संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी लेने पर 02 पेटी विदेशी मदिरा बरामद हुई। उक्त कार्रवाई भी उप निरीक्षक आशीष जैन द्वारा की गई।
