
इंदौर
संस्था चैतन्य भारत एवं गौसेवा भारती द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हीरक जयंती जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को राजवाडा स्थित देवी अहिल्या उद्यान पर अहिल्या प्रतिमा की साक्षी में महामृत्युंजय मन्त्र जाप के साथ उनके शतायु-दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। चैतन्य भारत के संगठन प्रभारी स्वदेश राजौरिया ने आयोजन की रुपरेखा बताई। अध्यक्ष पं. सीताराम व्यास एवं गौसेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले ने मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे कामों और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। अध्यक्षता संस्था के मार्गदर्शक पं. योगेन्द्र महंत ने की। इस मौके पर महामृत्युंजय जाप में संस्था के संयोजक अशोक गुप्ता, प्रान्त संयोजक कैलाश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु गोयल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल आर्य, लक्ष्मीनारायण मेडतवाल, राजेंद्र दुबे, उपेन्द्र वोहरा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। वक्ताओं ने पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री द्वारा एक दिन की भी छुट्टी लिए बिना राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों का विश्व कीर्तिमान बनाने का उल्लेख करते हुए उनके यशस्वी, स्वस्थ एवं क्षमतावान जीवन की प्रार्थना की।
