इन्दौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के विशाल नगर में पुरानी रंजिश के कारण दो परिवार आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मामला गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुँच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरूआत पुराने झगड़े को लेकर हुई।एक पक्ष से फरियादी राजेश जायसवाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी संतोष कनोजिया और उसका बेटा करण कनोजिया उनके घर के बाहर आए और पुराने विवाद को लेकर गालियां देने लगे। जब राजेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए राजेश के बेटे अमन और दामाद आयुषकनोजिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि राजेश पिता जगप्रसाद जायसवाल, अमन कनोजिया, आयुष जायसवाल और आकाश कनोजिया ने उनके साथ मारपीट की है। संतोष का आरोप है कि उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया, गालियां दीं और डंडों से हमला किया। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
