
इंदौर संस्था जीवन प्रवाह ने अपने पर्यावरण हितैषी पुण्योदय प्रकल्प के तहत एक अभिनव निर्णय लेते हुए राजवाड़ा स्थित बस स्टैंड पर मूक परिंदों की सेवा के लिए मिटटी के 500 सकोरे, दाने के पैकेट और कपडे की थैलियों का वितरण कर जहाँ पशु-पक्षियों की सेवा का सन्देश दिया है वहीं जनमानस में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने का भी अनुकरणीय प्रयास किया है।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मेहता के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सचिव प्रकाश सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार ग्रीष्मकाल में प्रतिवर्ष मूक परिंदों की सेवा के लिए मिटटी के सकोरों का निशुल्क वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य अवसरों पर भी पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, कान्ह नदी के शुद्धिकरण में भी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई जा रही है। इस बार भी राजेंद्र स्वर्णकार की अध्यक्षता में विश्वास गुप्ता, कुशाग्र सोनी, धनीराम कोष्टी के सहयोग से समाज एवं शहर को यह सन्देश देने का विनम्र प्रयास किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था जीवन प्रवाह की मेजबानी में प्लास्टिक मुक्त समाज और पक्षी मित्र पर्यावरण की दिशा में निरंतर अभियान जारी रहेंगे।
