
इंदौर। शहर के प्रसिद्ध पितृपर्वत के समीप गाँव बुडानिया में 8 मई से 14 मई तक भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यहां श्रीमद् भागवत कथा एवं सात दिवसीय पंच कुंडी संग्रहमख श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आयोजक कर्ता -अंतर सिंह चौधरी और केदार सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 8 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा टाट बाबा आश्रम से कथा स्थल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शास्त्री (मथुरा-वृंदावन) के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक किया जाएगा।महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन-पूजन और आहुतियां दी जाएंगी। आयोजन के दौरान 10 से 12 मई तक पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री दुबे द्वारा नानी बाई का मायरा प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।इसके अलावा 13 मई को खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन समिति के साईं ओम चौधरी, राजेंद्र सिंह चौहान और हरि ओम चौधरी ने बताया कि पूरे आयोजन में दूर दूर से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं शामिल होंगे।।
