राऊ-पीगडंबर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक का हमला, बोलीं: पोस्टर में आम आदमी पार्टी के लोग, कांग्रेस बताए ये कैसा किसान हक का आंदोलन
इंदौर। महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने राऊ-पीगडंबर में कांग्रेस के चक्का जाम आंदोलन पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक और अधिकार के नाम पर चक्का जाम कर रही है, लेकिन आंदोलन के प्रचार में जिस पोस्ट का इस्तेमाल किया गया है, उसमें आम आदमी पार्टी के लोग नजर आ रहे हैं। उषा ठाकुर ने कहा कि पोस्टर में सर पर टोपी लगाए लोग दिख रहे हैं और पार्टी की झाड़ू के साथ आम आदमी पार्टी लिखा हुआ है। विधायक ने सवाल उठाया कि कांग्रेस स्पष्ट करे कि यह किसानों के हक का आंदोलन है या फिर ‘आप’ के साथ गठबंधन का प्रदर्शन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले तय करना चाहिए कि वह किसानों के लिए लड़ रही है या दूसरे दलों के बैनर-पोस्टर लेकर राजनीति कर रही है। जनता सब देख रही है।
