
इंदौर माली मोहल्ला, एमओजी लाइन्स स्थित श्री महाप्रचंड हनुमान मंदिर पर संत श्री लादूनाथजी महाराज गुरु आश्रम न्यास समिति (ट्रस्ट) के तत्वावधान एवं महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय स्थापना दिवस एवं सदगुरु लादूनाथ महाराज के 32वें बरसी महोत्सव का आयोजन महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरु आश्रम माली मोहल्ला, एमओजी लाइन्स पर 13-14 मई को सौल्लास मनाया जाएगा।
भक्त मंडल के योगेश सुईवाल, विजय अग्रवाल एवं मयूर सुईवाल ने बताया कि बुधवार 13 मई को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसकी पूर्णाहुति गुरुवार 14 मई को सुबह 10 बजे होगी। गुरुवार को ही शाम 5 बजे से महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरु आश्रम पर महाप्रसादी एवं रात 8 बजे से भजन, सत्संग के आयोजन प्रारंभ होंगे। महोत्सव में मालवा, निमाड़ एवं मारवाड़ सहित लिम्बी, कैलाश टेकरी, इंदौर, उज्जैन, रतलाम सहित नर्मदा तट के अनेक संत-महंत एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।
