माहेश्वरी समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल के चुनाव
में अध्यक्ष बने रामकिशोर राठी, सभी पदाधिकारी निर्विरोध हुए निर्वाचित
संस्था की वार्षिक साधारण सभा में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में मालानी एवं लाहोटी उपाध्यक्ष, मनोज धूत बने सचिव

इंदौर
माहेश्वरी समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रामकिशोर राठी अध्यक्ष एवं मनोज धूत सचिव निर्वाचित हुए। छावनी स्थित जगन्नाथ धर्मशाला पर आयोजित संस्था की वार्षिक साधारण सभा में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में निर्विरोध और सर्वानुमति से तीन वर्षों के लिए निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों का समाज बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष रामवल्लभ भूतड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए रामकिशोर राठी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के बीच समर्थन किया। यही नहीं साधारण सभा ने अपनी नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी रामकिशोर राठी को सौंपने का निर्णय लिया। तदानुसार राठी ने उपाध्यक्ष पद पर बजरंगलाल मालानी एवं कपिल लाहोटी, सचिव पद पर मनोज धूत, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील बंग, संगठन मंत्री हेतु श्रीकांत गिलड़ा, सह मंत्री के लिए रामअवतार पलौड़ तथा प्रचार मंत्री के लिए प्रकाश लखोटिया का चयन करते हुए उनके नामों की घोषणा की जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसी तरह संस्था की नवगठित कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में दिनेश परवाल, अशोक सोनी, ओम चांडक, राजीव बिनानी, विष्णु मुछाल, रामनिवास राठी, राहुल धूत, आशीष मालानी, विशाल सोनी, भरत डागा, सुमित मिनानी, प्रवीण बिहानी एवं श्रीकांत तोषनीवाल को शामिल किया गया। संस्था के परामर्शदाता एवं मार्गदर्शक मंडल के निर्देशन में हुए निर्विरोध एवं सर्वसम्मत चुनाव की समाज में व्यापक सराहना की जा रही है। सभी वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी में अनुभवी और ऊर्जावान सदस्यों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
