इंदौर
कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए इंदौर पुलिस ने चारों ज़ोन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 118 चालकों पर कार्रवाई की, जिसमें 77 चार पहिया और 41 दो पहिया वाहन शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 97 स्थाई व गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराए।जोन-वाइज कार्रवाई के आंकड़ों के मुताबिक, धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सबसे ज्यादा 34 कार्रवाइयां ज़ोन-01 में हुईं जहां 14 दो पहिया, 20 चार पहिया पर कार्रवाई की गई। इसके बाद ज़ोन-02 में 33 और ज़ोन-03 में 25 वाहन चालकों पर गाज गिरी।इसके साथ ही धरपकड़ अभियान में पुलिस ने 50 स्थाई और 47 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। वारंट तामीली में भी ज़ोन-01 पुलिस 30 वारंट के साथ आगे रही। वहीं ज़ोन-04 ने 25 वारंट ,जबकि ज़ोन-02 और ज़ोन-03 ने 21-21 वारंट तामील कराकर पेंडिंग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की।
