हरि ओम योग पीठ में योग गुरु रमेश पाटिल ने दिया प्रशिक्षण; ठाकुर संतोष सिंह-राहुल बन्ना ने पगड़ी बांधकर किया सम्मान

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर MR4 महालक्ष्मी नगर स्थित हरि ओम योग पीठ में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु रमेश पाटिल ने सैकड़ों साधकों को योग, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाईं। सुबह से ही शिविर में उत्साह का माहौल रहा और ‘करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ सभी ने आसन किए।
पगड़ी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान
इस अवसर पर ठाकुर संतोष सिंह और राहुल बन्ना ने योग गुरु रमेश पाटिल का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि योग गुरु पाटिल वर्षों से निशुल्क योग सिखाकर समाज को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहे हैं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामबाबू यादव, महेश जोशी, संदीप जोशी, विपिन पाटीदार, राजेश तोमर, राकेश जायसवाल, केके झा, अमित त्रिवेदी, कैलाश मकवाना, राजेंद्र जैन, नारायण पगारे, अनिल भाटिया, शैलेंद्र निगम, स्वाति बाजपेई, सुनील सोनी , ऋषि सिंगइ, नारायण मीणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और साधक मौजूद थे।
योग को दिनचर्या में अपनाने का दिया संदेश
योग गुरु रमेश पाटिल ने कहा कि योग केवल आसन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। नियमित योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
