इन्दौर
नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को 2 ाद्घकलो से अधिक अवैध गांजे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि जगदीशपुरी कॉर्नर मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर किसी ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मैदान पर एक चाय की टपरी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने संदेही को धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अनवर खान निवासी सकीना मंजिल रोड, चंदन नगर बताया।जब पुलिस टीम ने आरोपी अनवर खान की अमली तलाशी ली, तो उसके पास से एक बैग में छुपाकर रखा हुआ कुल 2.164 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर गांजे को जब्त कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।
