इंदौर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और उसे धमकाने लगा। आजाद नगर पुलिस के अनुसार, एक 26 वर्षीय पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी अजय पिता अशोक सोलंकी, निवासी ग्राम वजहर, जिला बड़वानी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो अजय ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और लगातार शादी करने का झांसा देता रहा। इस दौरान उसने अपनी पारिवारिक व अन्य मजबूरियां बताकर पीडि़ता से सहानुभूति बटोरी और अलग-अलग बार में कई रुपये भी ऐंठ लिए।गत 29 अप्रैल को आरोपी अजय बड़वानी से इंदौर आया। उसने दोपहर में पीडि़ता को फोन कर मूसाखेड़ी रिंग रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल के कमरे में रहने के दौरान आरोपी ने जल्द ही सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने का पक्का वादा किया और उसकी मर्जी के खिलाफ बलात्कार किया।इस घटना के बाद जब पीडि़ता ने आरोपी अजय पर जल्द से जल्द शादी करने और कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया, तो उसके तेवर बदल गए। वह शादी करने की बात से साफ मुकर गया और विरोध करने पर पीडि़ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देने लगा। ठगी और दुराचार का अहसास होने पर पीडि़ता ने परिजनों के साथ आजाद नगर थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अजय सोलंकी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और डरानेधमकाने की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो वादे से मुकरा
उधर तेजाजी नगर पुलिस ने 32 वर्षीय पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी उमेश सोनवने निवासी निरंजनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोपी ने पिडि़ता से शादी करने का झूठा वादा करके उसके साथ अगस्त 2024 से अब तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई एवं बाद मे आरोपी शादी के वादे से मुकर गया।
