इन्दौर
सांवेर रोड पर दो वाहनों के पलटने की सूचना मिली है। इंडो जर्मन के समीप एक सामान से लदा लोडिंग रिक्शा पलट गया। बताया जा रहा है कि रोड पर गड्डे होने के कारण यह रिक्शा पलट गया। वहीं दूसरी घटना अरविन्दो अस्पताल के आगे स्थित ब्रिज के समीप हुई। यहां आयल के ड्रम से भरी आयशर पलट गई जिसके कारण जाम लग गया। अनियंत्रित आयशर पलटी तो उसमें भरे ड्रम लीकेज हो गए।
