इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में उधारी के रुपये वापस मांगने की बात पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल युवक के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसे धक्का देकर सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट की यह वारदात शांति नगर इलाके में हुई। पीड़ित अजय पिता संतोष, निवासी शांति नगर ने आजाद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उसने आरोपी सोनू निवासी भीलट बाबा चौराहा मूसाखेड़ी को रुपये उधार दिए थे।जब अजय अपने बकाये रुपये मांगने के लिए आरोपी के मूसाखेड़ी स्थित घर पहुंचा, तो सोनू ने पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। जब फरियादी ने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी उग्र हो गया और उसने अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जानबूझकर सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
