
इंदौर
इंदौर के राजकीय बाल संरक्षण आश्रम, छावनी में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बच्चियों के बीच पहुंचकर आत्मीयता के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने बच्चियों के साथ बैठकर राखी बंधवाई और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बना। कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्चियों को स्नेह और अपनत्व का भाव देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं एवं उपहार भी भेंट किये।
