
अग्रसेन जयंती के मुख्य महापर्व पर 11 अक्टूबर को क्षेत्र के समाज बंधु अपने-अपने घरों पर 5-5 दीपक भी लगाएंगे
इंदौर अग्रवाल समाज महासंघ विजय नगर द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का पहला न्योता खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित किया गया। इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अध्यक्ष नीतेश बंसल, महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल महू, उपाध्यक्ष नीरज गोयल मूर्ति, संदीप अग्रवाल, मनीष गर्ग, भावना गर्ग एवं संध्या संदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने आरती के दौरान अग्रसेन जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न होने की प्रार्थना की।
इस मौके पर आभा-नीरज गोयल, बबीता-नवीन अग्रवाल, ज्योति-पंकज अग्रवाल, पूजा-दीपक सोनथालिया, संध्या–प्रमोद जैन, शालिनी-अभिषेक मित्तल, ज्योति बंसल, ममता अग्रवाल, रिंकी गोयल, पंकज अग्रवाल एवं प्रमोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महासंघ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के समाज बंधु आरती में शामिल हुए। महासंघ द्वारा इस बार अग्रसेन जयंती पर मुख्य आयोजन रविवार 4 अक्टूबर को स्कीम 78 स्थित सभागृह पर सांस्कृतिक संध्या के रूप में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इसी दिन सुबह पंचमुखी बालाजी मंदिर, सत्य साईं चौराहा से वसंत विहार शांति निकेतन होते हुए कम्यूनिटी हॉल तक प्रभात फेरी एवं महाआरती के आयोजन भी होंगे। प्रभातफेरी में महाराजा अग्रसेन रथ पर सवार होकर शामिल होंगे। महिलाएं चुनरी, साड़ी और पुरुष श्वेत वस्त्रों में आएंगे। प्रभातफेरी विजय नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कम्यूनिटी हॉल पहुंचेगी जहाँ आरती एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे। मार्ग में अनेक मंचों से प्रभातफेरी का स्वागत भी किया जाएगा। शाम को स्कीम 78 स्थित सभागृह में भव्य सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग आयोजन होगा। अग्रसेन जयंती के दिन 11 अक्टूबर को क्षेत्र के सभी समाज बंधु अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर 5-5 दीपक भी लगाएंगे।
