
चुनरी यात्रा का 14 वा वर्ष
इंदौर में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन, हजारों मातृशक्ति नंगे पांव चलीं
जम्बूडी हप्सी माता से कालिका माता मंदिर तक गूंजे जयकारे
इंदौर। जम्बूडी हप्सी माता मंदिर से आज भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते हुए हजारों मातृशक्ति ने सिर पर हजारों मीटर लंबी चुनरी धारण कर नंगे पांव 5 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। यह यात्रा गांधी नगर मेन रोड होते हुए गोमटगिरी स्थित माँ कालिका मंदिर पहुंची, जहां माता को चुनरी अर्पित की गई।
यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
“मैया के द्वार चलो… चुनरिया चढ़ाएंगे…”
“माँ की चुनरी उड़े, मन हर्षाए…”
जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते चल रहे थे।
आयोजक गोकुल भानेज ने बताया कि यह यात्रा का 14 वा वर्ष है । विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और जल की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा सहयोगी
शेखर चौहान
दीपक बागवान
जय कनाडे
मनीष राठौड़
लक्की
भूपेंद्र साहू
राहुल चौहान
राहुल मेरी
शेखर राणा जी
सचिन मोरी
राहुल वर्मा रहे जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था देखी ।
करणी सेना मंच द्वारा भव्य स्वागत
यात्रा का श्री राजपूत करणी सेना मंच के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह जी राघव, प्रदेश संरक्षक कमल जादौन जी, प्रदेश संयोजक ठाकुर संतोष सिंह जी, संभाग अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राहुल सिंह पवार खुड़ैल ,इंदौर शहर टीम से अध्यक्ष अमित सिंह जादौन और शहर प्रभारी गजेन्द्र सिंह चौहान सहित पूरी टीम यात्रा में शामिल हुई और मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया।
