आचार्य पं. शिवेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से करेंगे कथामृत की वर्षा

इंदौर श्रावण मास के उपलक्ष्य में तिलक नगर क्षेत्र के कृषि विहार उद्यान स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर 19 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक श्रीधाम वृन्दावन के प्रख्यात आचार्य पं. शिवेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का दिव्य आयोजन होगा। संयोजक पिंटू नामदेव-नीता मिश्रा ने बताया कि पं. शास्त्री व्यास पीठ पर विराजित होकर प्रतिदिन शिवपुराण ज्ञान यज्ञ कथामृत की वर्षा करेंगे। कथा स्थल मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। आयोजन में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, छत्रपाल सोलंकी, संजय खादीवाला एवं विजय मिश्रा का भी विशेष सहयोग रहेगा। कथा का शुभारंभ बुधवार 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे पीपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिवपुराण की शोभा यात्रा के साथ होगा। ज्ञान यज्ञ आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।
