इंदौर। श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर, रविवार को सायं 5 बजे, खड़े गणपति मंदिर के समीप स्थित लेशा गार्डन में किया जाएगा।समारोह में समाज के लगभग 600 मेधावी विद्यार्थियों को 25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला (पूर्व विधायक) एवं प्रधानमंत्री पं. अनूप बाजपेयी (अन्नू) ने बताया कि सभा द्वारा विगत एक शताब्दी से निरंतर विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि में 10 लाख रुपये की वृद्धि करते हुए 25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
आयोजन के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन भी रखा गया है।
छात्रवृत्ति वितरण समिति
की श्रीमती अर्चना सुनील अवस्थी पं.सतीश पांडे, पं.डॉ॰ सतीश दुबे , श्रीमती विभूति शुक्ला,पं.आशीष तिवारी ने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अधिकाधिक विद्यार्थियों को शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया जुलाई माह में प्रारंभ की गई थी।
