
इंदौर
पालीवाल समाज के अनेक युवाओं ने बैसाख पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अपने पितरों की स्मृति में शनिवार को राजवाड़ा पर भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से 500 लीटर दूध-कोल्ड्रिंक का निशुल्क वितरण किया। यह लगातार दूसरा वर्षा था जब पालीवाल समाज से जुड़े युवाओं ने भीषण गर्मी के इस दौर में यह सेवा कार्य किया। समाज के हरीश वोरा ने बताया कि इस मौके पर समाजसेवी उमेश बागोरा, राजेंद्र जोशी, राजू बागोरा, कपिल व्यास, पुरुषोत्तम बागोरा, दिनेश पालीवाल, रमेश जोशी, नरेन्द्र बागोरा, सुशील बागोरा, श्याम बागोरा, प्रशांत बागोरा सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधु मौजूद थे जिन्होंने दूध-कोल्ड्रिंक वितरण के दौरान उपयोग किए गए गिलास को डस्टबिन में डालने की प्रेरणा देते हुए सफाई बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक यह सेवा कार्य चला जिसकी आम लोगों ने मुक्त कंठ सराहना की।
