सामूहिक विवाह में शामिल होने वाली 11 दुल्हनों को नाक के कांटे भेंट किए गए

इंदौर ।
लायंस क्लब ऑफ़ इंदौर जुनून की अधिकारिक सद्भावना यात्रा में लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. अनिल खंडेलवाल, रीजन चेयरपर्सन ला. मंजू मंडलोई, झोन चेयरपर्सन ला. मंजूला श्रीवास्तव ने विभिन्न सेवा कार्यों और अन्य गतिविधियों का जायजा लिया।
लायंस क्लब इंदौर जुनून की अध्यक्ष ला. मंजुला व्यास की अध्यक्षता तथा चार्टर अध्यक्ष ला. मंजू मंडलोई के नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न हुई जिसके तहत अनेक सेवा गतिविधियाँ भी संचालित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई। विशेष रूप से देवास में 6 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाली 11 कन्याओं को स्वर्ण से निर्मित नाक का काँटा भी भेंट किया गया। इन बालिकाओं को विवाह की सारी सामग्री सोने का मंगल सूत्र तथा स्त्रीधन सहित अन्य सामग्री पहले ही भेंट की जा चुकी है। एलसीआईएफ में एक हजार रुपए का डोनेशन, पाखी वृद्धाश्रम में राशन सामग्री, तेल, घी, चावल, शकर, दाल, आटा आदि सेवाकार्य भी किए गए। क्लब सदस्यों का अभिवादन, अन्य संगठनों से पधारे सदस्यों एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के सदस्यों का स्वागत भी क्लब की ओर से किया गया। लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. अनिल खंडेलवाल ने क्लब में इतने महत्वपूर्ण सेवा कार्यों की खुलेमन से प्रशंसा की और डिस्ट्रिक्ट के अन्य पदाधिकारियों ने भी क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएँ व्यक्त की। संचालन ला. ऋचा वाधवानी ने किया।
