इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में उधारी के रुपयों को लेकर दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मेघदूत नगर निवासी कुंज पिता रामस्वरूप चौहान ने पुलिस को बताया कि २३ जनवरी की रात जय मल्हार गार्डन के पास उधारी के रुपयों की मांग को लेकर उसका विवाद दोस्त हिमांशु और आशीष जोशी से हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कुंज को घेरकर लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके चेहरे, सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे तुरंत घर नहीं जाने दिया और अगले दिन घायल अवस्था में उसे उसके घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
