
इंदौर, ब्राह्मण सेवा संगठन के सर्वसमाज सेवा प्रकल्प निरामय सेवा संजीवन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के अपने संकल्प के अनुरूप 29वीं बार एमवाय हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद रोगियों की मादा के उद्देश्य से “सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप” को 90 हजार रुपए बाजार मूल्य की दवाइयां भेंट की गई।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन के संरक्षक पं. अनुपम तिवारी, पं. राजेंद्र–ममता शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा दी गई सहायता से यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे अशोक चौरड़िया, गुणवंत होलकर, प्रभाष जैन एवं आनंद पांडे का केशरिया दुपट्टे से स्वागत किया गया। चौरड़िया ने संगठन द्वारा संचालित की जा रही निशुल्क सेवा वाहन, चिकित्सा उपकरण केंद्र, डायलिसिस सहायता एवं सामूहिक विवाह आदि सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पं. राजेंद्र शर्मा, पं. सरोज कौशिक, पं. अशोक शर्मा, पं. रामचंद्र दुबे, पं. मुकेश शर्मा मामा, पं. राजू शास्त्री, पं. कमल शर्मा तथा मातृशक्ति की ओर से संगीता शर्मा, ममता शर्मा, संतोष शर्मा, आरती मिश्रा, कविता शर्मा, अंशु दीक्षित, सुनीता पाठक, सीमा ओझा, रीता शास्त्री एवं सुनीता शर्मा भी उपस्थित थे। अंत में पं विशाल शर्मा ने आभार माना।
