
इंदौर, श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर की ओर से नंदानगर स्थित शासकीय हिंदी माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 13 एवं बाणगंगा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाओं एवं शिक्षण सामग्री का वितरण संस्था के समन्वयक एवं अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोयल तथा नंदानगर साईं मंदिर के विजय मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थापक अजय मित्तल, अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल काका, अश्विन गोयल, अरुण गोयल आदि ने बच्चों को उपहार भी भेंट किए। मंच की ओर से राकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनय गुप्ता, विष्णु अग्रवाल आदि ने बच्चों को शिक्षा की महत्ता बताई। संचालन सोनू अग्रवाल ने किया और आभार माना कमलेश सिंघल ने।
