इन्दौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित जीत नगर में एक व्यक्ति जब अपनी पत्नी के घर जरूरी दस्तावेज लेने पहुँचा, तो पत्नी, बेटी और एक अन्य रिश्तेदार ने मिलकर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी मदन (५० वर्ष), निवासी जीत नगर खंडवा नाका अपनी पत्नी रंगबाई से अलग रहते हैं। शनिवार रात करीब ८ बजे मदन अपने भांजों के साथ पत्नी के घर अपना आधार कार्ड और वोटर आईडी लेने पहुँचे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी रंगबाई, बेटी ज्योति और रिश्तेदार आर्यन ने मदन के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मदन को थप्पड़ों से पीटा, वहीं बेटी ज्योति ने डंडे से हमला कर दिया। भंवरकुआं पुलिस ने मदन की रिपोर्ट पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
