राम भक्त के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
11000 कलश यात्रा में 11हजार मातृशक्तियों के साथ ही रामभक्त हुए शामिल
विधायक रमेश मेंदोला के संरक्षण ओर पार्षद श्रीमती सोनाली विजय परमार संयोजन में शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
अयोध्या के रामलला ओर हनुमान जामवंत के साथ ही वानर सेना रही आकर्षण का केंद्र
सैकड़ों मंचों से हुआ स्वागत

इंदौर। भवानी नगर स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भव्य नगर भ्रमण यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे मोनी बाबा आश्रम से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में 11हजार मातृशक्ति ने शीश पर कलश ले कर राम नाम जाप के साथ कलश धारण किए मातृशक्ति शामिल हुईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “राम नाम” का जाप करते हुए भक्तिमय वातावरण बना रहे थे।हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11,000 कलशों में पवित्र नदियों का जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान हनुमान जी का दिव्य जलाधिवास किया गया और 10 पवित्र वस्तुओं (गोदुग्ध, घृत, आदि) से दशविधि स्नान कराकर वेदमंत्रों के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जो आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम रहा।हनुमान महाराज की यह शोभायात्रा मोनी बाबा आश्रम से सावेर रोड के विभिन्न मार्गों से होते हुए भवानी नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ पार्षद सोनाली विजय परमार ने भी यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर विधायक मेंदोला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं।संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला ओर पार्षद सोनाली विजय परमार ने बताया कि यह आयोजन प्रभु श्रीराम की कृपा से संपन्न हो रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।महोत्सव के अंतर्गत 5 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद भंडारा एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन इसमें भाग ले रहे हैं।मुख्य आकर्षणअयोध्या के रामलला ओर हनुमान जामवंत के साथ ही वानर सेना रही आकर्षण का केंद्र*प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद दिलीप मिश्रा ,झोन अध्यक्ष पार्षद संध्या राधकिशन जायसवाल, राजू ठाकुर , आदित्य पांडे, नीरज पटेल ,वर्षा सेन ,भावना कुमावत, कला भाटी,विनय परिहार, इंदर परमार, रवि यादव, राजेश सिसोदिया ,संजय दास, इरशाद खान ,मौजूद थे ।यात्रा का सैकड़ों मंचों से स्वागत हुआ ।
