
इंदौर मनोरमागंज स्थित गीता भवन में हनुमान प्राकट्य महोत्सव में गुरुवार 2 अप्रैल को सुबह 4.30 बजे से हनुमान जयंती पर सुंदर काण्ड का पाठ प्रारम्भ होगा। सुबह 6.30 बजे तक जगदगुरू रामानंदाचार्य, श्रीमठ काशी पीठाधीश्वर स्वामी रामनरेशाचार्य महाराज के सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव एवं आरती का दिव्य आयोजन होगा।
गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, रामविलास राठी, मनोहर बाहेती ने बताया कि जगदगुरू रामानंदाचार्य इंदौर पधार चुके हैं। वे 2 अप्रैल को सुबह 7 बजे आरती करेंगे एवं भक्तों को प्रसाद भी वितरित करेंगे। इस अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट मंडल के सदस्य एवं गीता भवन से जुड़े श्रद्धालु भी उपस्थित रहेंगे।
