

इंदौर
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम पंचायत मगरखेड़ा के ग्राम जाख्या में 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम पंचायत मगरखेड़ा के ग्राम जाख्या में श्री राम मंदिर से सरकारी स्कूल तक 22 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड़ का निर्माण किया जाएगा। रोड़ के निर्माण हो जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं और मंदिर आने-जाने वाले ग्रामीणों सहित सैकड़ों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यह ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत की श्रेणी में है, इसमें स्कूल, कॉलेज, बिजली, पानी, सड़क, श्मशान, गार्डन, आंगनवाडी सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर श्री सुमेरसिंह सोलंकी, श्री छन्नु भैया, सुश्री पूजा यादव, श्री नीतिन पंडित सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे
