राज्यपाल मंगुभाई पटेल से बुधवार को लोकभवन में भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का पौधा, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी के संचालक श्री मुजीबुर्रहमान ने प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

