इंदौर,
आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में रविवार 3 मई को “मीरा मोहन-राग अनुराग” शीर्षक संगीत की सुहावनी एवं सुरीली शाम का आयोजन रीगल चौराहा स्थित दुआ सभागृह में शाम 6.30 बजे से होगा। न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, महामंत्री सुरेश शर्मा “काका” एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि न्यास के मीरा मोहन प्रकोष्ठ की मेजबानी में होने वाली इस संगीत की दावत में आद्य गौड़ ब्रहण सेवा न्यास सहित समाज के विभिन्न प्रतिभावान गायक-कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। न्यास की ओर से यह एक पारिवारिक आयोजन होगा जिसमें प्रवेश आमंत्रित बंधुओं के लिए आरक्षित रहेगा। समाज एवं शहर के अनेक प्रमुख समाजसेवी बंधु भी इस सुरीली शाम के मेहमान होंगे।
