तिलक नगर थाना क्षेत्र के सॉफ्ट विजन कॉलेज ग्राउंड में परदेशीपुरा के बदमाश आकाश ठाकुर पर गोलीकांड कर फरार हुए बदमाश अमित बकरी उर्फ अमित राजावत को तिलकनगर थाने के ख़ुफ़िया जवानों ने किया गिरफ्तार । सूत्रों के मुताबिक टीम ने तकनीय सहायता से उसे मथुरा से उस समय गिरफ्तार किया जब वह हरिद्वार भागने की फ़िराख में था । वहां पर वह अपने एक परिचित के साथ फरारी काट रहा था। पुलिस को देख भागते समय उसे चोट भी आई होगी संभवत।
