महाराणा प्रताप-छत्रसाल जयंती

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राजपूत संगठनों का संयुक्त आयोजन; सामाजिक समरसता का देंगे संदेश
इंदौर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इंदौर एवं राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं एवं महाराजा छत्रसाल की 377वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर 16 और 17 जून को दो दिवसीय विविध आयोजन होंगे।
16 जून को दीपदान और आतिशबाजी
जयंती की पूर्व संध्या पर 16 जून को सायं 6 बजे महाराणा प्रताप चौराहा, महू नाका स्थित वीर शिरोमणि प्रताप प्रतिमा स्थल पर दीपदान, भव्य आतिशबाजी एवं लड्डू वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
17 जून को दुग्धाभिषेक और शौर्य यात्रा
17 जून को प्रातः 9 बजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि एवं प्रगति के लिए हवन-पूजन संपन्न होगा।
सायं 6 बजे बड़ा गणपति चौराहे से सामाजिक समरसता का संदेश देती हुई भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में राजपूत समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाजों के नागरिकों को भी यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यात्रा का समापन बोलिया छतरी पर होगा ।
बैठकों के माध्यम से दे रहे आमंत्रण
शौर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार,राजेंद्र सिंह सोलंकी,सुरेश सिंह भदोरिया, संभाग के तुलसीराम रघुवंशी गोविंद सिंह परिहार,राहुल सिंह जादौन, नवनीत सिंह सिसोदिया सहित महासभा के पदाधिकारी शौर्य यात्रा की तैयारी में लगे है ।
नगर अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी, युवा अध्यक्ष पप्पू ठाकुर गोविंद सिंह परिहार द्वारा नगर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों के माध्यम से समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
