पंचकुइया स्थित बरजी बाई अग्रवाल नशा मुक्ति केंद्र पर आज
प्रख्यात डॉक्टर्स के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर
युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र पर एक ही छत के नीचे मिलेंगी अनेक सुविधाएँ
इन्दौर
पंचकुइया, युगपुरुष धाम स्थित अंकुर रिहेब सेंटर पर शुकवार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर 2 से 4 बजे तक आम लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु मंशारमानी, डॉ. वृष्टि पाटिल, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नेहा रॉय अपनी टीम के साथ नि:शुल्क परीक्षण कर जरुरतमन्द मरीजों को दवाईयां भी देंगे।
श्री युगपुरुष धाम संस्था के सचिव श्री तुलसीदास धनराज शादिजा, अध्यक्ष श्रीमती जानवी-पवन ठाकुर एवं प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि अंकुर के माध्यम से अब तक 40 लोग नशा मुक्ति प्राप्त कर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब सेंटर की शाखा के रूप में बरजी बाई अग्रवाल नशा मुक्ति केंद्र भी गत फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। डॉ. अंकुर अग्रवाल एवं महाप्रबन्धक डॉ. अनुजा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सर्वसुविधायुक्त इस संस्था में एक ही छत के नीचे थैरेपी सेंटर, आक्युपेशनल थैरेपी, ऑडियोमेट्री स्पीच थैरेपी, योगा एव स्पेशल स्कूल जैसी पीड़ित मानवता की सेवा के महायज्ञ संचालित किए जा रहे हैं। डॉ. अंकुर अग्रवाल की दादीजी श्रीमती बरजी बाई अग्रवाल की प्रेरणा से अब यहाँ अंकुर रिहेब सेंटर की नई शाखा प्रारंभ हो गई है। बरजी बाई नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के पर्यवेक्षक अधिकारी रिंकू दुआ एवं समन्वयक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 1 जुलाई को डॉक्टर्स दिवस पर मालवा मिल स्थित अंकुर स्टेप डाउन रोबोटिक फिजियोथैरेपी सेंटर में निशुल्क रोबोटिक रोबोटिक फिजियोथैरेपी की जाएगी तथा विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल धार रोड पर भी बच्चों के लिए तनाव प्रबन्धन पर केन्द्रित वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
