
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दूसरे दिन सांदीपनि स्कूल में नूतन विद्यालय के छात्रों का भ्रमण, मॉडल और विज्ञान प्रदर्शनी देखी
इंदौर। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में चल रहे गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दूसरे दिन सांदीपनि महाराजा शिवाजी राव हायर सेकेंडरी स्कूल में नूतन विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ और समस्त छात्र भ्रमण के लिए पहुंचे।सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हर्षा पंडित ने नूतन विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव नारायण जी का स्वागत किया। भ्रमण के दौरान नूतन विद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने सांदीपनि स्कूल में लगे मॉडल, PBL वर्क, विज्ञान प्रदर्शनी और छात्रों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। सभी ने बच्चों के कार्यों की सराहना की और विद्यालय की अलग-अलग विधाओं से परिचित हुए। इसके बाद सभी ने कक्षाओं का भ्रमण किया। सभी कक्षाएं प्रिंट रिच पाई गईं, जिसे देखकर अतिथि काफी प्रभावित हुए।भ्रमण के पश्चात नूतन विद्यालय के छात्र और स्टाफ वापस अपने विद्यालय के लिए प्रस्थान हुए। कार्यक्रम में सांदीपनि स्कूल का शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।सभी स्टाफ और छात्रों को सांदीपनि स्कूल में संचालित गतिविधियों से सीखने का अवसर मिला और कार्यक्रम लाभप्रद रहा।
