एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में विश्व कीर्तिमान दर्ज होने पर
चमेलीदेवी योग केंद्र के किशोर गोयल का सम्मान

इंदौर हरिओम योग केंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन, एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने तथा योग प्रेमियों के मिलन समारोह के उपलक्ष्य में धार रोड स्थित चोईथराम नेत्रालय पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मप्र योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा के आतिथ्य में शहर के योग से जुड़े समर्पित और सेवाभावी योगाचार्यों और योग से जुडी सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वन्दना एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने चमेलीदेवी योग केंद्र के संयोजक किशोर गोयल को योग के क्षेत्र में चमेलीदेवी योग केंद्र की सेवाओं के लिए सम्मानित कर प्रमाण पत्र भेंट किया गया। अतिथियों ने योग के व्यापक जनजागरण, सामाजिक समरसता एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के प्रथम हिन्दू सदस्य अनिमेष भार्गव, ओमानंद गुरूजी, श्रीमती चेतना जोशी, डॉ. संध्या चौकसे, डॉ. प्रमोद नीमा, आरोग्य भारती के डॉ. लोकेश जोशी, संस्था छवि के गोपाल गोयल, ब्रजेश गुप्ता, डॉ. अंतिम जैन, रिंकू पोरवाल, क्रीडा भारती के डॉ. हरीश डागुर, डॉ. निर्मल महाजन, डॉ. आर के वाजपेयी, ओमप्रकाश जायसवाल, हेतराम चौकसे, हरिओम योग केंद्र के मनोज वर्मा तथा योग मित्र अभियान के संयोजक राकेश चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रारम्भ में अश्विनी वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन केसी जैन ने किया और आभार माना प्रेम कुमार दुआ ने।
