महेश गार्ड लाईन स्थित आरएपीटीसी मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह

इंदौर
इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह महेश गार्ड लाईन स्थित आरएपीटीसी मैदान में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे तथा बधाई संदेश का वाचन करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा परेड का आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
