14 अगस्त को “एक शाम राष्ट्र के नाम” और 15 अगस्त को 151 स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण कर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संस्था श्री सर्व सेवा कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है।आयोजन को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन किया । बैठक को आकाश विजयवर्गीय ने संबोधित कर मार्गदर्शन दिया।समिति के संरक्षक श्री कैलाश विजयवर्गीय केबिनेट मंत्री श्री आकाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक ,अध्यक्ष अजय कुशवाह ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने और स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
14 अगस्त: “एक शाम राष्ट्र के नाम”
दिनांक 14 अगस्त 2026, शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे से “एक शाम राष्ट्र के नाम” सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
मुख्य अतिथि:
1. माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी – संस्था संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन
2. माननीय श्री आकाश विजयवर्गीय जी – संस्था मार्गदर्शक एवं कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन
3. माननीय श्री पुष्यमित्र भार्गव जी – महापौर, नगर पालिका निगम, इंदौर
4. माननीय श्री सुमित मिश्रा जी – भाजपा नगर अध्यक्ष
5. माननीय श्री शंकर लालवानी जी – सांसद
15 अगस्त: 151 स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण, बनेगा विश्व रिकॉर्ड
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026, प्रातः 9:00 बजे इंदौर शहर के 151 विभिन्न स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। समिति का लक्ष्य इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना है। एक ही समय पर शहर के कोने-कोने में तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। अजय कुशवाह ने बताया कि इस आयोजन में इंदौर के सभी नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संगठन, युवा साथी एवं जनप्रतिनिधि सहभागी बनेंगे। उन्होंने इंदौर वासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रहित के महाआयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तिरंगे की शान बढ़ाएं।
